Homeहरिद्वार

श्री श्री 108 जगदीश मुनि महाराज जी की 15वीं निर्माण दिवस समारोह के शुभ अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिवर किया गया आयोजित।

हरिद्वार

श्री जगदीश सेवा संघ तथा संत मंडल आश्रम धर्मार्थ समिति भीमगोडा हरिद्वार के द्वारा पूर्व विधायक रहे ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी जगदीश मुनि महाराज जी की 15वीं निर्माण दिवस समारोह के शुभ अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिवर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 700 लोगों की जांच मेदांत हॉस्पिटल नोएडा द्वारा की गई इस शिवर में पंजाब हरियाणा से आए भक्तों ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर शिविर का लाभ उठाया ।

स्वामी राम मुनि जी ने बताया कि संतों की वाणी, साधना और सेवा भाव समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से जीवन में शांति, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर हरिद्वार के सभी अखाड़ों के संत, मदन कौशिक विधायक हरिद्वार पूर्व, आदेश चौहान विधायक रानीपुर , श्रीमती किरण जैसल महापौर नगर निगम हरिद्वार, पूर्व पार्षद श्री अनिरुद्ध भाटी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री तरुण नैय्यर जी, मंडल महामंत्री श्री देवेश ममगाईं जी, श्री शंकर पाठक जी एवं अन्य कार्यकर्ता गण एवं संत समाज उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button