Homeपीलीभीत

होली के आते ही बाजारों में बढी रौनक शहर से लेकर गांव हुए गुलजार।

रंग, गुलाल, पिचकारियों से सजी दुकानें, कई तरह के हर्बल गुलाल बाजारों में उपलब्ध खरीददारी शुरू।

पीलीभीत

क्रांति बुलेटिन न्यूज (अजय वीर सिंह)

होली का त्यौहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। रंग, गुलाल, पिचकारियों और होली के अन्य सामानों की खरीददारी के लिए भी लोग दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गए है। इस बार कई तरह की आकर्षक पिचकारिया बाजार में उतारी गयी है जिसमें मुखौटा, त्रिशूल, हथौडा जैसे मॉडल वाली पिचकारिया आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार होली का त्यौहार नजदीक आने के साथ ही बाजार भी गुलजार होने लगे है। शहर के बाजारों में होली की रौनक भी दिखाई देने लगी है। रंग, गुलाल, पिचकारियों सहित अन्य आइटम बाजारों में सज गए है

जिनकी खरीददारी भी शुरू हो गयी है। इस बार बाजारों में कई तरह की आकर्षक पिचकारियां भी उतारी गयी है।

घरों में तैयारिया भी शुरू हो गयी है. जैसे-जैसे त्यौहार नजदीक आता जा रहा है. बाजारों में भी रौनक दिखाई देने लगी है। पूरनपुर स्टेशन रोड से लेकर अंदर मार्केट रोड आदि दुकानों पर होली के सामानों की खरीददारी को लोग पहुंच रहे है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार नई तरह की पिचकारिया बाजार में आयी है l

दुकानदारों ने बताया कि इस बार कई तरह के हर्बल गुलाल भी आए है जो त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

Related Articles

Back to top button