क्राइमहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम में आरोपी को धर दबोचा।

भगवानपुर

SSP हरिद्वार द्वारा गोवंशीय पशुओं को वाहनो में क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्द पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त क्रम में आज दिनांक-09.03.2026 को कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दौराने चैकिंग गागलहेडी अंडरपास के पास पिकअप को चैक किया गया तो चालक के साथ बैठा व्यक्ति खिडकी खोलकर मौके से फरार हो गया।

चालक से नाम पता पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम शोयब पुत्र हमीद निवासी-सिकरोडा कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार बताया गया। पिकअप के डाले को चैक करने पर डाले में 04 गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था।

 

पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर गोवंश का मैडिकल करवाया गया है। आरोपी शोयब पुत्र हमीद निवासी-सिकरोडा कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार को पशु क्रूरता अधिनियम में हिरासत पुलिस लिया गया।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

उपरोक्त प्रकरण में आरोपितों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता आरोपित

01.शोयब पुत्र हमीद निवासी-सिकरोडा कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार।

 

 

Related Articles

Back to top button