क्राइमहरिद्वार

सत्यापन अभियान की रडार में आयी महिला स्मैक तस्कर।

नशामुक्त देवभूमि” व सत्यापन अभियान के अंतर्गत 01 नशा बेचने वाली महिला तस्कर हिरासत में।

पिरान कलियर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशामुक्त देवभूमि” एवं सघन सत्यापन अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों तथा अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों/किरायेदारों के विरुद्ध पिरान कलियर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 11.03.2026 को थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के निर्देशन में गठित पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, शांति व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

गश्त के दौरान पुलिस टीम रहमतपुर रोड स्थित नई कॉलोनी, पानी की टंकी के पास सत्यापन कार्यवाही के लिए एक मकान के पास पहुंची। वहां एक महिला घर के बाहर कच्ची सड़क पर चारपाई पर बैठी थी, जो पुलिस को देखकर घबरा गई और खेतों की ओर जाने का प्रयास करने लगी।

पुलिस टीम द्वारा महिला को रोककर पूछताछ की गई तो पूछताछ के दौरान महिला ने अपने कपड़ों के अंदर रखे क्रीम रंग के चेनदार पर्स से एक पन्नी निकालकर बताया कि वह स्मैक बेचती है और पर्स में रखी पन्नी में स्मैक है, जिसे वह फेंकने जा रही थी।

पन्नी खोलकर देखने पर उसमें डलीनुमा भूरे रंग का पदार्थ (स्मैक) पाया गया। बरामदगी की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कर E-Sakshya App में सुरक्षित की गई।

पुलिस टीम द्वारा मौके से अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 5.92 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹3,00,000) बरामद की गई।

इस संबंध में मु0अ0सं0 52/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत थाना पिरान कलियर में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता आरोपित

महिला निवासी पिरान कलियर

बरामदगी

1. 5.92 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹3,00,000)

2. स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹2,920 नकद

3. 01 मोबाइल कीपैड

 

 

Related Articles

Back to top button