
पीलीभीत
क्रांति बुलेटिन न्यूज (अमित ठाकुर)
– मनरेगा की मजदूरी न दिए जाने पर उत्तर प्रदेश कॉन्ग्रेस के आवाहन पर कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में विकास भवन कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बड़ी संख्या में कॉंग्रेसी कचहरी तिराहे पर एकत्र हुए और जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन पर पहुंचे जहां पर कॉंग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा ने कहा केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार मजदूर विरोधी है मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने बाले लगभग एक करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नही किया गया है आज की तारीख में लगभग दो हजार करोड़ रुपये का मनरेगा भुगतान लंबित है इसके साथ ही इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने बाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40,000 संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ महीनों से औसतन उसका मानदेय नही दिया गया है।श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा कॉन्ग्रेस पार्टी यूपी अध्यक्ष अजय राय ने घोषणा की थी कि मनरेगा श्रमिकों एवं संविदा कर्मियों को शीघ्र भुगतान नही किया गया तो कॉन्ग्रेस पार्टी मनरेगा मजदूरों एवं संविदा कर्मियों के लिए सड़क पर संघर्ष करेगी आज कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रादेशिक आवाहन पर कॉंग्रेसी सड़क पर आंदोलन को मजबूर है।

मांग की गई कि मनरेगा मजदूरों एवं संविदाकर्मियों का बकाया भुगतान तत्काल किया जाए।इस सम्बंध में जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजय गंगवार से मनरेगा भुगतान की स्थिति पूँछी लेकिन जबाब संतोषजनक न होने पर उपायुक्त श्रम रोजगार हेमन्त कुमार यादव से फोन पर वार्ता कराई जिला अध्यक्ष ने उपायुक्त से कहा कि मनरेगा के भुगतान शीघ्र कराना सुनिश्चित करें अन्यथा कॉन्ग्रेस पार्टी अनिश्चितकालीन धरना देगी।कॉंग्रेसियों ने विकासभवन पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मनरेगा मजदूरों एवं संविदाकर्मियों की मांग का जोरदार समर्थन किया।प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार नागेश चन्द्र पाठक पुष्पा गंगवार प्रवक्ता हेमन्त मिश्रा एडवोकेट ईश्वर दयाल पासवान अनवर अनीस मुनेंद्र सक्सेना नरेश शुक्ल करन जीत सिंह गीता रंधावा जाहिद खान यूसुफ मलिक छात्र कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा हरीश कुमार मौर्य दानिश हसन मो0ताहिर सिद्दिकी कमल कुमार महारानी पाल नफीसा बी मुन्नी बेगम गौरव शर्मा शुभम गुप्ता राकेश मिश्रा इस्तियाक अहमद धर्मेंद्र कुमार पासवान अनवार खान कयूम खान प्रदीप कुमार मोहम्मद इरफान हरीशंकर मो0असगर मो0जुनैद कमलेश राजपूत मो0नदीम हयात सहित बड़ी संख्या में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।




