
हल्द्वानी
रिपोर्ट मजहिर खान
हल्द्वानी में बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के se निर्देशों के अनुसार सर्वे कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 8000 आवेदन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। जब तक सभी वितरित फॉर्म जमा नहीं हो जाते, तब तक कैंप लगातार चलाए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।

आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कैंप रविवार को भी जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग समय पर अपने फॉर्म जमा कर सकें।
फिलहाल फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। हालांकि, यदि तय समय तक सभी फॉर्म जमा नहीं हो पाते हैं, तो अधिकारियों से वार्ता कर समय सीमा बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

इस दौरान सचिव ने स्थानीय पार्षदों, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया, जो कैंप के संचालन में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे समय रहते अपने फॉर्म जमा कर प्रक्रिया को सफल बनाए




