क्राइमहरिद्वार

एक अदद देशी तंमचे 315 बोर के साथ एक आरोपी को धर दबोचा।

गंगनहर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 27.03.2026 को पुलिस टीम के द्वारा एक व्यक्ति को 01अदद देशी तमंचे 315 बोर के साथ सत्यनारायण मंदिर वाली गली कुलदीप सालार का मकान गोविंद नगर रुड़की से पकडा गया।

उक्त व्यक्ति को देशी तमंचा पास रखने का कारण पूछा गया तो बताने में कासिर रहा, उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मोहित पुत्र प्रताप सिंह निवासी नाथू खेड़ी थाना कोतवाली मंगलौर हाल पता सत्यनारायण मंदिर वाली गली कुलदीप सालार का मकान गोविंद नगर रुड़की थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार बताया गया।

आरोपित के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता आरोपित

1- मोहित पुत्र प्रताप सिंह निवासी नाथू खेड़ी थाना कोतवाली मंगलौर हाल पता सत्यनारायण मंदिर वाली गली कुलदीप सालार का मकान गोविंद नगर रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार।

*बरामद माल का विवरण*

1- एक अदद देशी तमंचा 315 बोर

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button