Homeहरिद्वार

बोलने में असमर्थ बुजुर्ग का पुलिस बनी सहारा।

भावुक दिखे परिजन, हरिद्वार पुलिस का जताया आभार।

मंगलौर

आज दिनांक 20.4.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा मंगलोर में एक बुजुर्ग महिला घूम रही है जो कि बोलने में असमर्थ है। महिला कांस्टेबल को भेज कर बुजुर्ग महिला को थाने लाया गया। महिला से उसके नाम पते की कोई जानकारी नहीं मिल पाना समस्या उत्पन्न कर रही थी।

ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से बुजुर्ग महिला की फोटो प्रसारित कर मंदिर मस्जिदों से ऐलान करवाया गया जिसके फल स्वरुप बुजुर्ग महिला के परिजन थाने पर आए। बुजुर्ग को सकुशल पाने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद अदा किया। उक्त महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी हैl

Related Articles

Back to top button