Homeहरिद्वार

लापता बुजुर्ग महिला सकुशल बरामद, हरिद्वार पुलिस की तत्परता लाई रंग।

बरामदगी के बाद परिजनों को सूचित कर चौकी बुलाया गया और महिला को सुरक्षित उनके सुपुत्र के सुपुर्द किया।

श्यामपुर

दिनांक 27.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि श्रीमती विमला देवी पत्नी श्री जयकृत सिंह रावत, निवासी ग्राम सगला कोठी, पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी सीतापुर ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र करीब 70 वर्ष, प्रातः लगभग 10:00 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं, जिनकी अंतिम लोकेशन चंडीघाट क्षेत्र में देखी गई।

उक्त सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु चेतक चंडीघाट को अवगत कराया गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित सर्च अभियान चलाया गया।

सघन तलाश के दौरान उक्त महिला को चीला जाने वाले मार्ग से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी उपरांत परिजनों को सूचित कर चौकी पर बुलाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात महिला को उनके सुपुत्र कुलदीप सिंह रावत पुत्र जयकृत सिंह रावत, निवासी सीतापुर, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार के सुपुर्द किया गया।

बुजुर्ग को सकुशल पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button