Homeमुजफ्फरनगर

बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को रफ्तार देने के लिए सांसद चंदन चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को रफ्तार देने के लिए क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक चली इस उच्च स्तरीय मुलाकात में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास और विभिन्न जनसमस्याओं पर बेहद सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांगों से जुड़ा एक मांग पत्र भी सौंपा। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सांसद चंदन चौहान ने बिजनौर की जनता से जुड़ी कई बड़ी और पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष बेहद मजबूती से रखा। सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों को शामिल किया गया है।

स्वास्थ्य क्रांति: नजीबाबाद क्षेत्र में एक सर्वसुविधायुक्त सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाए। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर: यातायात को सुगम बनाने के लिए बिजनौर-नगीना रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य को गति दी जाए। किसानों का हित: क्षेत्र के लाइफलाइन माने जाने वाले गन्ना किसानों के बकाया मूल्य का जल्द से जल्द शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

बाढ़ से सुरक्षा: खादर और नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हर साल आने वाली बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए मजबूत तटबंधों (पुश्तों) का निर्माण कराया जाए।

Related Articles

Back to top button