Homeमुजफ्फरनगर

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर हुआ पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का जोरदार स्वागत !!

जिले भर के एकजुट सपा नेताओं ने राम आसरे विश्वकर्मा को किया आश्वस्त सभी सीटों पर होगी सपा की जीत !!

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जिले की सभी विधानसभाओं पर पीडीए पंचायत के जरिए विधानसभा चुनाव की तैयारी को रूप दे रहे समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का पूर्व सांसद कादिर द्वारा अपने आवास पर जिले भर के आमंत्रित एकजुट सपा नेताओं को रात्रि भोज कार्यक्रम के माध्यम से जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर भारी संख्या में जुटे सपा नेताओं को एकजुट देखकर पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एकजुटता व सक्रियता से ही समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करेगी।

पूर्व सांसद कादिर राणा सहित जिले भर के मौजूद दिग्गज सपा नेताओं ने पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का स्वागत व अभिनंदन करते हुए उनको आश्वस्त किया कि जिले की सभी सीटों पर जीत के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कार्य कर रहे है ।

स्वागत में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,पूर्व मंत्री महेश बंसल,फारुख हसन, सपा प्रदेश सचिव विनय पाल,प्रदेश सचिव बृजराज सैनी,पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मुफ्ती जुल्फीकार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी,पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि,सपा नेता साजिद हसन,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, राष्ट्रीय सचिव सपा अनु० प्रकोष्ठ दर्शन सिंह धनगर,प्रदेश सदस्य डॉ नरेश विश्वकर्मा,देशपाल पांचाल, सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,जिला उपाध्यक्ष रविकांत त्यागी, अंकित शर्मा,सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक,सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव वंशराज चौहान, नासिर खान,हाजी गुफरान तेवड़ा,बालेंद्र मौर्य,अनुज गुर्जर,सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह,वकीला बेगम,सैयद अलबाब, युधिष्ठिर पहलवान, जोनी कुमार,सलीम राणा,प्रधान सैयद परवेज हसन सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button