
पिरान कलियर हरिद्वार
दिनांक 29.09.2026 को वादिनी निवासी थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में आरोपी रुपिन पुत्र चंद्रसिंह, निवासी ग्राम आमखेड़ी, निकट शिव मंदिर, थाना मंगलौर, जनपद सहारनपुर के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 241/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बहादराबाद के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी एवं नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला गया। इसके अतिरिक्त मैनुअल पुलिसिंग की सहायता से लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई।
पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 21.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर खेलड़ी तिराहे से आरोपी रुपिन को हिरासत में लिया गया तथा नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया।
बरामद नाबालिग को जिला बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत संरक्षण में भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को विवाह करने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात बताई। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपित
रुपिन पुत्र चंद्रसिंह निवासी ग्राम आमखेड़ी, निकट शिव मंदिर, थाना मंगलौर, जनपद सहारनपुर उम्र 29 वर्ष




