धर्मनगरी हरिद्वार में पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा का हुआ गठन, 5 जुलाई को होगी विशाल ओबीसी महा पंचायत !!
5 जुलाई 26 को शुभारंभ बैंकट हॉल ज्वालापुर हरिद्वार में प्रातः 11:00 बजे एक विशाल ओबीसी महा पंचायत एवं जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के ओबीसी समाज के नेता सादर आमंत्रित है और जिले भर के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है इस कार्याक्रम में समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय, आरक्षण और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी !!

हरिद्वार राजेश वर्मा
हरिद्वार में आज प्रेस क्लब में धर्मपाल सिंह ठेकेदार की अध्यक्षता में विभिन्न पिछड़े वर्ग संगठनों की प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया !
इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हरिद्वार में पिछड़ा वर्ग ओबीसी समाज के लगभग 50% आबादी होने के बावजूद राजनीतिक सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर पर समाज को उसका उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है!

हरिद्वार जिले की अधिकांश विधानसभा सीटों पर ओबीसी समाज चुनावी परिणाम को प्रभावित करने की क्षमता रखता है तथा जीत हार तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एवं पर्वतीय क्षेत्रों में अब समाज को टिकट नहीं मिलता है, इसके बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है, किसी अन्य एवं उपेक्षा के विरोध में तथा पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उत्थान के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा हरिद्वार का गठन किया गया है! मोर्चा की मांग है कि हरिद्वार विधानसभा और रानीपुर विधानसभा ओबीसी समाज बाहुल्य क्षेत्र है इन दोनों विधानसभाओं से ओबीसी समाज के लोगों को टिकट मिलना चाहिए!
विजयपाल सिह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य संगठन के समय पिछड़े वर्ग को 25% आरक्षण प्राप्त था, लेकिन वर्ष 2014 में पर्वतीय गांव में रहने वाले गांगड़ी समुदाय, राठ समुदाय, मारछा, और तोलछा समुदाय, खांसी/ खास राजपूत, शिल्पकार, लोहार,ताम्रकार को जातिगत और सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर ओबीसी श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद मूल पिछड़े वर्ग के हित प्रभावित हुए हैं !
उन्होंने मांग की कि मंडल आयोग की संस्तुतियो एवं उत्तर प्रदेश की व्यवस्था के अनुरूप उत्तराखंड में भी पिछड़े वर्ग को 21% आरक्षण प्रदान किया जाए, पूरे उत्तराखंड में 20% प्रतिशत से अधिक ओबीसी समाज है, इस हिसाब से 14 विधानसभा सीटों पर ओबीसी समाज की दावेदारी बनती है, जो कि नहीं दी जा रही है!
इस अवसर पर धर्मपाल ठेकेदार ने कहा कि ओबीसी समाज अब पूरी तरह जागरूक और संगठित हो चुका है उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो राजनीतिक दल समाज की अनदेखी करेंगे तो उन्हें आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा!
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जितनी हमारी भागीदारी है उतनी हमें हिस्सेदारी सुरक्षित की जानी चाहिए! बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पिछड़ा वर्ग अब अपने संविधानिक अधिकारों सामाजिक सामान एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित संघर्ष करेगा आगामी 5 जुलाई को हरिद्वार में एक महापंचायत होगी इसी संघर्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाएगी!
इस अवसर पर एडवोकेट धर्मवीर कश्यप, मदन लाल गुर्जर, सुधीर ठेकेदार, डॉक्टर प्रेम प्रकाश सतेलवाल, विजय प्रजापति, राजेश वर्मा, जितेंद्र चौधरी आदि भी उपस्थित रहे !




