Homeहल्द्वानी

मानसून से पहले परिवहन विभाग अलर्ट, चालकों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग। 

हल्द्वानी

रिपोर्टर : मुजाहिर खान

आगामी मानसून सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए आरटीओ हल्द्वानी ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं विभाग न सिर्फ वाहनों की चेकिंग करेगा, बल्कि चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक भी करेगा।

आरटीओ हल्द्वानी अरविंद पांडे ने बताया कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले परिवहन विभाग टैक्सी यूनियनों, बस यूनियनों और अन्य परिवहन संगठनों के साथ बैठक कर रहा है। इन बैठकों में चालकों को भारी बारिश और पहाड़ी रास्तों में सुरक्षित वाहन संचालन के तरीके बताए जा रहे हैं आरटीओ के मुताबिक, सबसे ज्यादा दिक्कत उन पर्यटकों और कमर्शियल वाहन चालकों को होती है जो पहली बार मैदानी इलाकों से पहाड़ों की ओर आते हैं। ऐसे चालकों को पहाड़ी सड़कों, तीखे मोड़ों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की पर्याप्त जानकारी नहीं होती, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अपने कर्मचारियों को तैनात करने की योजना बनाई है। ये कर्मचारी पहाड़ों की ओर जाने वाले चालकों को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे और मानसून के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करेंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button