Homeहरिद्वार

ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) का बढ़ा परिवार, नए सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत !!

हरिद्वार

ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नए पत्रकारों को सदस्यता प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव-सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन की एकता एवं पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पत्रकारों से पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उनके व्यावसायिक और सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

नव-सदस्यों ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष एवं जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने में अपना पूरा योगदान देंगे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बाबर खान, उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, सचिव नौशाद अली, अमित वर्मा, शिवकुमार पाठक, दानिश कुरैशी, सागर ठाकुर एवं अभिषेक कश्यप सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव-सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button