
भगवानपुर हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दुराचारियो/वांछित/नशा तस्करो/गौकशी करने वालो के विरूद्व कार्यवाही के दिशा निर्देश दिये गये थे।
जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के कुशल नेत्तृव दिनाँक 13/07/2026 को कोतवाली भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ सूचना प्राप्त हुयी की ग्राम सिकन्दरपुर से चांचक जाने वाले टावर वाले रास्ते पर चक रोड़ के पास स्थित पोपलर के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम मौके के पास पहुंची तो मौके पर पुलिस टीम को अपनी और आता देख मौके से गौकशी करने वाले भागने लगे जिनमे से एक व्यक्ति बिलाल पुत्र खलील निवासी सिकन्दरपुर भैंसवाल भगवानपुर को पकड लिया।
पकडे व्यक्ति ने बताया कि गौकशी में अन्य लोग भी शामिल थे जो आप लोगो के देखकर मौके से भाग गये हैं।
मौके से एक सफेद प्लास्टिक की पल्ली के ऊपर भारी मात्रा में गुलाबी रंग की पीली चर्बी वाला मांस 01अदद गोलाकार खूना व मांसलुदा लकडी का गुटका, 03 अदद कुल्हाडी हत्था लकडी का फल लोहे का, 02 छुरी, एक प्लास्टिक का छोटा टब, एक रस्सी भूरे सफेद रंग की 01 इलेक्ट्रानिक तराजू, एक पैकेट पालीथीन नीले रंग, 01 अदद सफेद रंग के खाली कट्टा, 04 पशु खुर बरामदा इलेक्ट्रानिक तराजू से तोला गया तो 200 किलो पाया गया।
बरामदा गोमांस को गढ्ढा खुदवाकर व अम्लीय छिडकाव करवाकर नष्ट किया गया।
उपरोक्त सम्बन्ध में आरोपित व फरार आरोपितों के विरूद्व उत्तराखण्ड गो वंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।




