
बहारदाबाद
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शऱाब/ मादक पदार्थों/ नशे के कारोबार/ जुआ सट्टा में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.07.26 को गस्त/चैकिंग के दौरान शमशान घाट बहादराबाद से आगे पुलिया के पास कच्चा रास्ता से अवैध स्मैक ले जाते हुये आरोपित को 17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकडा गया ।

जिस सम्बन्ध में कोतवाली पर नियमानुसार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।




