आस्थाहरिद्वार

कांवड़ियों के बीच शंकराचार्य चौक पहुंचे हरिद्वार डीएम व एसएसपी !

सेवा का मौका मिला तो कावड़ियों फूल माला पहनाकर कर किया स्वागत, बाँटे फल, जूस एवं पेयजल !

हरिद्वार

कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर व्यवस्थाएं की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.08.2026 को हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व कप्तान नवनीत सिंह कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मातहत ऑफिसर्स के साथ शंकराचार्य चौक पहुंचे।

दोनों वरिष्ठ ऑफिसर्स ने फूल कावड़ ले जा रे शिव भक्तों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया एवं प्रेम पूर्वक उनका हालचाल जाना। इस दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा कावड़ियों को फल, जूस, पेयजल एवं अन्य अल्पाहार वितरित कर उनका अभिवादन किया गया। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वार कावड़ियों से यात्रा के दौरान हो रही व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया एवं निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कांवड़ियों द्वारा इस दौरान हरिद्वार पुलिस प्रशासन के इस कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त करते हुए जय जय कर के नारे लगाते हुए अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर रहे हैं। इस अवसर पर जनपद अन्य पुलिस अधिकारी उक्त आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिनके द्वारा शिव भक्तों को विभिन्न प्रकार फल एवं अन्य सामग्री वितरित की गई

Related Articles

Back to top button