Homeलालकुआं

अंकिता भंडारी हत्याकांड व जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी काग्रेंस। 

लालकुआं

रिपोर्टर मजहिर खान

– लालकुआं कुमाऊँ मंडल में कांग्रेस पार्टी जनहित के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर आज, 22 अक्टूबर से विशाल “न्याय यात्रा'”पदयात्रा का आगाज कर रही है। इस पदयात्रा की जानकारी देते हुए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा ने बताया कि आज यात्रा अल्मोड़ा के प्रसिद्ध चितई गोलू देवता मंदिर से शुरू होकर रानीखेत, गरमपानी, भवाली और भीमताल होते हुए नैनीताल मार्ग से हल्द्वानी पहुंचेगी, जहाँ पहला चरण समाप्त होगा और रात्रि विश्राम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल दूसरे दिन हल्द्वानी से सुबह 10 बजे रवाना होकर यात्रा 11 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इसके बाद किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता होते हुए खटीमा पहुंचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम होगा। तीसरे दिन खटीमा से शुरू होकर जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर और रुद्रपुर होते हुए पुन हल्द्वानी पहुंचेगी। जहां पर 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, महिला सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन, खराब कानून-व्यवस्था, खस्ताहाल सड़कें, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, भर्ती घोटालों तथा अग्निवीर योजना जैसे गंभीर मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है।

​यात्रा का पूरा रूट और कार्यक्रम

​ उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश प्रभारी प्रकाश जोशी, सह-प्रभारी संजीव आर्य, CWC सदस्य करन मेहरा और तिलकराज बेहड़ सहित कई दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

​उन्होंने कहा कि कल लालकुआं के तीनपानी चौराहे पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान एक जनसभा का भी आयोजन होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता भाजपा सरकार की असफलताओं को उजागर करेंगे।

​ उन्होंने कहा कि भाजपा इस पदयात्रा से डर रही है, क्योंकि उसका “पाप का घड़ा” भर चुका है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

Related Articles

Back to top button