Blog

गोकशी एवं गोमांस बेचने के मामले में एक तस्कर दबोचा, 42.25 किलोग्राम गोमांस बरामद !!

रुड़की हरिद्वार

मुखबिर की सूचना पर रुड़की पुलिस एवं गोवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने दिनांक 21.10.2026 को इमली रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। मौके से गोमांस बेचने के आरोप में शमशाद पुत्र हबीब, निवासी इमली रोड, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार को हिरासत मे लिया गया।

छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 42.25 किलोग्राम गोमांस एवं बिक्री से प्राप्त ₹4,470 की नकदी बरामद की गई।

मौके से एक अन्य आरोपी फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 483/2026 गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज रावत को सौंपी गई है।

आरोपित

शमशाद पुत्र हबीब, निवासी इमली रोड, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button