
हल्द्वानी
रिपोर्ट- मजहिर खान
– हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र के साथ मारपीट एवं रैगिंग का मामला सामने आया है। जहां छात्र के पिता की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व वार्षिकोत्सव क्रीसेंडो की तैयारी के बीच सीनियर छात्रों ने द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ मारपीट और रैगिंग की जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया पिता की शिकायत पर अब राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन और एंटी रैगिंग कमेटी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि UGC नियमों के अंतर्गत एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है जल्द पीड़ित छात्र के बयान लिए जाएंगे और जांच के नतीजे आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।





