Homeदुर्घटनाहल्द्वानी

तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवक व एक युवती गंभीर रूप से हुए घायल।

लालकुआं।

हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रही एक कार शुक्रवार शाम तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवक व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की हालत नाजुक देखते हुए आसपास के लोगों ने उन्हें अलग-अलग वाहनों से हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहा सभी का इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रही कार जैसे ही तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। तीनों घायलों को अलग-अलग वाहनों से हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। समाचार जारी होने तक हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका था और पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही थी।

Related Articles

Back to top button