क्राइमहरिद्वार

लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर करना पंजाबी युवक को पड़ा भारी।

हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा, युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज ,7.65MM पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस बरामद।

ज्वालापुर हरिद्वार

दिनांक 26/03/2024 को रात्रि में थाना हाजा को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई की 01 व्यक्ति धीरवाली वैरियर नंबर 5 के पास अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर रहा है।

प्राप्त सूचना पुलिस टीम द्वारा बिना देरी किए मौके पर पहुंची टीम के मौके पर पहुंचने पर भी युवक द्वारा हवा में फायर किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को लाइसेंसी पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस के साथ दबोचा गया।

दौराने पूछताछ अभियुक्त द्वारा बताया मैं अपनी ससुराल आया था। मैंने तैस में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया था।

जिस संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 318/2024 धारा 30आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

नाम पता आरोपी

जगजीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी हरि के पट्टी थाना हरि के पट्टी जिला तरण पंजाब ।

बरामदगी

1-लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर मय लाईसेंस

2- 04 जिन्दा कारतूस

3- 03 खोखा कारतूस

 

Related Articles

Back to top button