Homeहरिद्वार

भाजपा पार्टी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाता है और उनका सम्मान भी होता है_किरण सिंह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान समारोह को लेकर बैठक संपन्न।

ज्वालापुर हरिद्वार

आगामी 22 सितंबर को सुभाष नगर में मुख्यमंत्री सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है जिसको लेकर सुभाष नगर में मुख्यमंत्री सम्मान समारोह की तैयारियां पूरे जोर शोर से किरण सिंह के नेतृत्व में चल रही है।

सम्मानसमारोह की तैयारी से पूर्व वरिष्ठ नेत्री किरण सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई । आयोजित सम्मान समारोह मे भाजपा की सहयोग करने वाली नेत्रियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस समारोह में ज्यादा से ज्यादा महिला शक्ति का सम्मिलित किए जाने का आवाहन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेत्री किरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रहे हैं। घरेलू महिलाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए पूरे प्रदेश में महिलाओं के द्वारा लघु व सूक्ष्म उद्योग चलाए जा रहे हैं ।भाजपा पार्टी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाता है और उनका सम्मान भी होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से पूरे प्रदेश में चाहूं मुखी विकास हो रहा है। बेटियों के संरक्षण में सरकार सजगता से कार्य कर रही है।

युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं से आवाहन किया कि भाजपा को महिलाओं रिति नितियो केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार बृहदस्तर से किया जाना चाहिए ।

 

सुभाष नगर में आयोजित होने वाला सम्मान समारोह सफलता के नए आयाम रचेगा । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं भाजपा के विधायक भी इस समारोह में सम्मिलित होंगे । जिन महिलाओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंप गई है, प्रत्येक महिला कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस सम्मान समारोह में अपना सहयोग प्रदान करें ।

किरण सिंह ने कहा कि सम्मान समारोह में लगभग 6000 महिलाएं सम्मिलित होगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बैठक में आराधना पांडे , कलादेवी, प्रतिभा देवी, गुरमीतकौर , जसविंदर कौर ,पूनम यादव, रीना सिंह, दीप्ति देवी ,गीता सिंह ,निर्मला ,उषा राय, विश्वास राजेश्वरी, किरण देवी,मिथलेश, सीमा, अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button