Homeहल्द्वानी

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा!!

हल्द्वानी

रिपोर्टर मजहिर खान

शहर के मुखानी क्षेत्र में मंगलवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी दो बसों तथा एक जनरेटर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

फायर ब्रिगेड के जवानों ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया, जिससे आग को आसपास के अन्य वाहनों और संपत्तियों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि दो बसों और एक जनरेटर को नुकसान पहुंचा है

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आग आसपास के क्षेत्र में फैलकर बड़े नुकसान का कारण बन सकती थी।

 

 

Related Articles

Back to top button