क्राइमलालकुआं

वाहन चैकिग के दौरान चालक ट्रैक्टर को शान्तिपुरी वन बैरियर के पास सङक किनारे छोड़कर फरार हो गया

लालकुआ

आज दिनांक 17-10-2025 को समय लगभग 04:30 AM पर डौली रेंज के अंतर्गत शांतिपुरी राजस्व क्षेत्र व किच्छा- लालकुआं नेशनल हाईवे पर गस्त के दौरान एक महिंद्रा ट्रैक्टर अर्जुन 555 DI बिना रजिस्ट्रेशन संख्या को जांच हेतु रोकने पर ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर को तेज गति से शांतिपुरी बैरियर की ओर भगाया गया, वाहन का पीछा करने पर वाहन चालक ट्रैक्टर को शान्तिपुरी वन बैरियर के पास सङक किनारे छोड़कर फरार हो गया। वाहन की जांच करने पर वाहन उप खनिज रेत से भरा पाया गया। ट्रैक्टर ट्राॅली की खाना तलाशी लेने पर अभिवहन संबंधित कोई वैध प्रपत्र नही पाया गया। वाहन को कब्जे में लेकर डौली वन परिसर लालकुआं में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है ।

Related Articles

Back to top button