Homeमुजफ्फरनगर

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भौराकलां का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो

मुजफ्फरनगर/भोराकलां।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना भौराकलां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एस पी देहात द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों की लगातार निगरानी एवं अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तदोपरांत एस पी देहात द्वारा थानाक्षेत्र में शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने, आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आदित्य बंसल द्वारा थाने पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों की रात्रि गणना ली गयी तथा सभी को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं आमजन के प्रति शालीन व्यवहार अपनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

Related Articles

Back to top button