Homeलालकुआं

भाजपा नेता एंव पूर्व चैयरमेन पवन चौहान का दावा 2027 के विधानसभा चुनावों में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार” कांग्रेस पर किया कटाक्ष। 

लालकुआं

रिपोर्टर मजहिर खान

लालकुआँ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखण्ड में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है, जिसे जनता भलीभांति देख और समझ रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने जो कदम उठाए हैं, वे राज्य के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। राज्य में आधारभूत ढांचे, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और सामाजिक न्याय को भी सरकार ने प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में धामी सरकार की जोड़ी ने मिलकर उत्तराखण्ड को एक नई दिशा दी है। विकास की रफ्तार बढ़ी है और आम जनता का विश्वास भाजपा पर और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे। जनता अब कांग्रेस की कथनी और करनी को अच्छे से पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता से दूर रखेगी और भाजपा को दोबारा जनादेश देगी।

उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत, ईमानदारी और सेवा भावना की वजह से पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। 2027 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और विकास की यह यात्रा और तेज होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button