एक्सक्लूसिव खबरेंलालकुआं

कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा ने भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप”बोले सरकार दोषियों पर करें कार्यवाही। 

लालकुआं

रिपोर्टर, मजहिर खान

लालकुआँ बीते दिवस देहरादून के प्रेमनगर स्थित “नदा की चौकी” पर 16 करोड़ की लागत से बने पुल का एप्रोच मार्ग धंसने के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से हमलावर हो गई हैं।

इसी को लेकर लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एंव कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हरेन्द्र बोरा ने प्रदेश की धामी सरकार पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और घटिया निर्माण के गंभीर आरोप लगाए है।

यहाँ लालकुआँ पहुचे विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एंव कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हरेन्द्र बोरा ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई तब से पुल,सड़क,भवन, स्टेशन सब लगातार गिर रहें हैं, प्रदेश की 200 से अधिक सड़कें टूटी पड़ी है लेकिन सरकार सिर्फ विज्ञापनों में पैसा खर्च करने में लगी हैं उसे जनता से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि चाहे देहरादून दिल्ली हाईवे हो जिसका कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था वह भी जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया इसके बाद देहरादून में 16 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल 16 दिन भी नहीं टिक सका।

उन्होंने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास के नाम पर जनता का पैसा लूटा जा रहा है और भ्रष्टाचार की कीमत आम जनता अपनी जान जोखिम में डालकर चुकाना पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में व्यवस्था के हर स्तर पर भ्रष्टाचार को इस तरह फैला दिया है कि अब पुलों से लेकर जनता का भरोसा तक ढहने लगा है। जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार का जबाब जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी उन्होंने कहा कि इस काग्रेंस सत्ता में वापसी करेगी जिसके बाद हर एक भ्रष्टाचार का जबाब सरकार से मांगा जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button