Homeशाहजहांपुर

पैतृक गांव पहुंचा शहीद सत्यदेव का शव, भारी संख्या में सैनिक और गणमान्य लोग पहुंचे ।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन न्यूज़ (अरविन्द बर्मा)

शाहजहांपुर जनपद के बंडा क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी सत्यदेव भारतीय सेना में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान यूनिट में उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनका निधन हो गया। सेना ने उन्हें शहीद का दर्जा देते हुए पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बाबूपुर भेजा।

शनिवार को जब शहीद सत्यदेव का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और क्षेत्रीय लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए।

 

 

शहीद के पार्थिव शरीर को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मौजूद सैनिकों और पुलिसकर्मियों ने सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक राजवंत सिंह, कुलवंत सिंह, सिकंदर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से शहीद सत्यदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गांव में शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button