मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक द्वारा समस्त अधिकारियो के साथ आगामी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोष्ठी की गई।
मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो
मेरठ/सहारनपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा दिनांक 08.07.2025 को मुख्य सचिव , उत्तर प्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का जनपद मेरठ मे स्वागत किया गया । जिसके पश्चात पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस लाइन मेरठ मे वृक्षारोपण किया गया, जिसके दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे । तत्पश्चात आयुक्त सभागार, जनपद मेरठ में मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक द्वारा समस्त अधिकारियो के साथ आगामी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोष्ठी की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र,सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा उक्त बैठक मे परिक्षेत्र सहारनपुर मे कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत तैयारियो तथा कानून व्यवस्था से सम्बन्धित मुख्य बिन्दुओ से, उपस्थित महानुभावो को अवगत कराया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान पूर्व में हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने, कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाली सम्भावित दुर्घटना तथा उन दुर्घटनाओ को रोकने के उपाय, पुलिस प्रशासन द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही एवं रूट डायवर्जन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार रखे गए। पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा अपने वार्ता विन्दुओ मे सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी हेतु विशेष सतर्कता बरतने हेतु बताया तथा सोशल मीडिया पर फेक न्यूज , नकारात्मक नैरेटिव चलाने वाले अकाउन्ट तथा लोगो की विशेष निगरानी करने तथा उनके द्वारा फैलाई जा रही फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव पर समयान्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के बारे मे कहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा उत्तराखंड, हरियाणा एवं दिल्ली के पुलिस अफसरो के साथ समन्वय सम्बन्धी बिन्दुओं पर भी वार्ता की गयी ।





