
विकासनगर
,,,विकासनगर के सेलाकुई में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में रैली निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन उत्तराखंड में गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर आंदोलन किया गया ओर वहीं यूकेडी कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैरसैण विधानसभा क्षेत्र के दौरान विधायकों का रास्ता रोकने के आरोप में पुलिस द्वारा यूकेडी नेता काशी सिंह एरी,, पुष्पेंद्र त्रिपाठी और युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी को गिरफ्तार किया गया था।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। UKD नेताओं का आरोप है कि सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है।

जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया गया, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




