Homeहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से परिजनों से मिला बिछड़ा मासूम!

हरिद्वार

द्वारिका विहार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक मासूम बालक, जिसने अपना नाम काशी बताया था, अपने परिजनों से बिछड़ा हुआ मिला।

सूचना मिलने पर रिक्रूट कांस्टेबल सचिन, गौरव नेगी, पंकज चौहान एवं मोबाइल गश्त में नियुक्त कांस्टेबल पूरन सिंह ने अथक प्रयास करते हुए बच्चे के परिजनों की तलाश की। काफी मेहनत के बाद बच्चे के मामा श्री देव सैनी, निवासी मुजफ्फरनगर से मोबाइल के माध्यम से संपर्क स्थापित किया गया।

इसके उपरांत श्री देव सैनी को द्वारिका विहार ड्यूटी पॉइंट पर बुलाया गया, जहां आवश्यक पुष्टि के बाद मासूम काशी को सकुशल उनके मामा के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button