Homeहरिद्वार

अतिक्रमण अभियान के दौरान 150 से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया तथा 5 घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करने और जब्त किए गए।

हरिद्वार 05 मई 2026

चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है तथा प्रशासन,नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

उप जिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उनके नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ,इस दौरान लगभग 150 अतिक्रमणों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग करने पर 05 सिलेंडर जब्त किए गए तथा गंदगी फैलाने पर 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का चालान किया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button