
लालकुआं
रिपोर्टर। मज़ाहिर खान
लालकुआं शहर समेत पूरे क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर के मौके पर ईद की नमाज अदा की। साथ ही एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।

बता दे की इस्लामिक कैलेंडर के रमजान महीने के आखिरी दिन चांद का दीदार किया जाता है और अगले दिन यानी इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने यानी ‘शव्वाल’ की पहली तारीख को ईद की नमाज ईदगाह में अदा की जाती है। वही लालकुआं जामा मस्जिद रोशन मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। साथी मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज के बाद देश में अमन चैन की दुआ मांगी साथी एक दूसरे को गले लगा कर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा खुशी का माहौल देखा गया और एक दूसरे को ईद की बधाई देते मुस्लिम समाज के लोग नजर आए। साथ में हाथी खाना क्षेत्र में लंगर का भी इंतजाम किया गया बड़े उत्साह के साथ




