रानीपुर जनपद हरिद्वार 01.04.2024
दिनांक 31.03.2024 को कोतवाली रानीपुर पर वादी ओम सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी म0न0 540 बैरागी कैम्प, बजरी वाला थाना कनखल जनपद हरिद्वार द्वारा अपना ई-रिक्शा नं0 UK 08 ER 8977 चोरी होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 138/24 धारा 379 भादवि, श्री भूप सिंह पुत्र गिरीराज नि0 झुग्गी झोपडी रविदास मन्दिर के सामने टिबडी रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपना ई- रिक्शा ई-रिक्शा रजि नम्बर UK08ER-7608 रंग नीला चोरी होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 139/24 धारा 379 भादवि व 3- श्री संजीव पुत्र धरम सिंह नि0 मौ0 पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा अपनी ई- रिक्शा नं0 UK08ER-8087 रंग नीला को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 140/24 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत करवाया गया ।
उक्त तीनो अभियोगो की घटना के अनावरण व अज्ञात चोरो की तलाश हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन किया गया, तथा अज्ञात चोरो एवं चोरी किये गये ई- रिक्शाओ की ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये आज दिनांक 01.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर पथरी रोह नदी पर के रेग्यूलेटर पुल के पश्चिमी किनारे से अभि0गण 1- रोहित उर्फ पकौडी पुत्र नीलाधर नि0 गोविन्दपुरी रानीपुर मोड थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष, 2- रवि पुत्र प्रदीप कुमार नि0 बबूना सिंह मार्ग शिवलोक कालोनी थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष, 3- सलमान पुत्र आजम नि0 कम्बो का पुल थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल टिबडी कालोनी रानीपुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष, 4- विनय पुत्र भारत नि0 ग्राम अटवारी थाना सकरन जिला सीतापुर उ0प्र0 हाल टिबडी कालोनी रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर अभि0गण के कब्जे से तीनो मुकदमों से सम्बन्धित ई- रिक्शाओ 1- UK 08 ER 8977, 2- UK08ER-7608 रंग नीला, व 3- UK08ER-8087 की बरामदगी की गयी।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभि0गण द्वारा गैंग बनाकर एक साथ मिलकर उक्त ई-रिक्शाओ को चोरी करना एवं उनकी नम्बर प्लेट को निकालकर फेंक देना बताया। गिरफ्तार अभि0गण के विरूद्ध धारा 411,34 भादवि की वृद्धि कर आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- रोहित उर्फ पकौडी पुत्र नीलाधर नि0 गोविन्दपुरी रानीपुर मोड थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष,
2- रवि पुत्र प्रदीप कुमार नि0 बबूना सिंह मार्ग शिवलोक कालोनी थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष
3- सलमान पुत्र आजम नि0 कम्बो का पुल थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल टिबडी कालोनी रानीपुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
4- विनय पुत्र भारत नि0 ग्राम अटवारी थाना सकरन जिला सीतापुर उ0प्र0 हाल टिबडी कालोनी रानीपुर हरिद्वार
बरामदगी-
1- ई-रिक्शा नं0 UK 08 ER 8977
2- ई-रिक्शा रजि नम्बर UK08ER-7608
3- ई- रिक्शा नं0 UK08ER-8087




