Homeहरिद्वार

ओबीसी छात्रों के आरक्षण संबंधी समस्याओं के समाधान और सामूहिक संघर्ष पर दिया जोर !!

हरिद्वार

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के तत्वावधान में उत्तराखंड ओबीसी महासभा की एक विशेष बैठक आज जमुना पैलेस स्थित पाल मैंसन में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून से पधारे डॉ. सत्यनारायण सचान जी ने उपस्थित होकर सभी सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान में ओबीसी छात्रों द्वारा जातिगत आरक्षण से संबंधित कठिनाइयों के समाधान हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

डॉ. सचान जी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद मूल ओबीसी जातियों को अभी भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन कठिनाइयों के निराकरण के लिए सभी ओबीसी संगठनों को सामूहिक रूप से एकजुट होकर सभी राजनैतिक दलों के समक्ष तथ्य प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने सड़क आंदोलन के साथ-साथ कानूनी स्तर पर भी अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से रखने पर बल दिया।

बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड ओबीसी महासभा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह पाल ने की। बैठक को प्रजापति समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम प्रजापति, उत्तराखंड पाल समाज के अध्यक्ष ओमपाल, यादव समाज की ओर से उत्तराखंड ओबीसी महासभा के अध्यक्ष सियाशरण यादव, पाल युवा महासभा के पदाधिकारियों अनुज पाल, जगपाल पाल, जितेंद्र पाल सिंह, आशीष यादव, राजेश प्रजापति तथा कश्यप समाज के संजय कश्यप सहित अन्य सदस्यों ने संबोधित किया।

सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उत्तराखंड ओबीसी महासभा के बैनर तले ओबीसी परिवारों के शैक्षिक, रोजगार तथा सामाजिक एकता के विकास के लिए मजबूत संरचना विकसित करने का संकल्प लिया।

बैठक का संचालन जगपाल पाल ने किया।

 

Related Articles

Back to top button