
लालकुआं
रिपोर्टर- मुजाहिर खान
लालकुआँ उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने (UTU) पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच के साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है।
बताते चले कि यहाँ लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता एंव किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि एक और जहाँ पूरे देश का युवा पेपर लीक सहित अपनी विभिन्न मांगों लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है ऐसे में उत्तराखण्ड में पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

उन्होंने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) के प्रश्नपत्र लीक मामले में सरकार पर जमकर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं को युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बताया।
उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब परीक्षाएं ही सुरक्षित नहीं हैं, तो छात्रों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। उन्होंने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
साथ ही उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में विफल रही है, जिससे छात्रों की मेहनत और विश्वास पर लगातार चोट पहुंच रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।




