
पथरी हरिद्वार
बोडाहेडी गांव में विगत दिनों में दो पक्षों आपसी मारपीट व झगडा हो गया था जिस सम्बन्ध में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर अभियोग पंजीकृत कराये गये हैं जिसमें गांव में दोनो पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर छतों से पथराव कर शांति व्यवस्था प्रभावित की गई ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी क्षेत्र के दिनांक 01-07-2026 को शान्ति एंव कानून व्यवस्था को बनाये रखने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस निरोधात्मक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष पथरी को निर्देशित किया गया था।

थानाध्यक्ष पथरी द्वारा टीम गठित कर स्वयं टीम के साथ ड्रोन कैमरा लेकर ग्राम बोडाहेडी में गये। जहां पर छतों पर ईंट पत्थर रखने वाले लोगों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर छतों से ईंट पत्थर हटवाये गये तथा हिदायत दी गई कि अपने छतों पर अनावश्यक रुप से ईंट पत्थर ना रखें अन्य़था आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस टीम के द्वारा शान्ति एंव कानून व्यवस्था के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुये अपने छतों पर माहौल खराब करने के लिए ईंट, पत्थर रखने वाले 22 महिलाओं व 29 पुरुषों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस में में विधिक कानूनी कार्यवाही करते हुए जांच प्रारम्भ की गई।




