Homeहरिद्वार

घर से लापता 12 वर्षीय बालक को हरिद्वार पुलिस ने भिवाड़ी (राजस्थान) से किया बरामद !!

बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का किया आभार व्यक्त !!

हरिद्वार

दिनांक 05.10.2026 को इस्लाम नगर, रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने अपने 12 वर्षीय पुत्र के घर से बिना बताए लापता हो जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 454/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।

एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बालक की तलाश और सुरागरसी शुरू की। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि बालक फरीदाबाद (हरियाणा) में एक ट्रक चालक बिमल यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम नगला हरि सिंह थाना घेरोड़ जिला मैनपुरी उ0प्र0 को फरीदाबाद हरियाणा को पैसे मांगते हुए मिला था।

ट्रक चालक ने बालक से उसके घर की जानकारी ली, तो बालक ने अपना पता रुड़की बताया। ट्रक चालक ने यह जानकारी ट्रांसपोर्टरों को दी, जिनके माध्यम से सूचना कोतवाली पुलिस तक पहुंची।

जिसके क्रम मे सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा ट्रक चालक से संपर्क किया और पुलिस टीम ने ग्राम घटाल महानिवास, निकट नीलम चौक, भिवाड़ी (राजस्थान) मे बालक की तलाश कर गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में बालक ने बताया कि वह रुड़की से ट्रेन द्वारा सहारनपुर होते हुए गाजियाबाद पहुंचा और वहां से एक ट्रक में बैठकर फरीदाबाद चला गया था।

आवश्यक कार्यवाही के बाद बालक को कोतवाली रुड़की में उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने रुड़की पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button