Homeहरिद्वार

नाबालिक बालिका को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल किया बरामद।

*शादी का झांसा देकर ले जाने वाले मां-बेटे पोक्सो एक्ट में हिरासत में लिया।

हरिद्वार

दिनांक 02.05.2026 को वादी निवासी कनखल द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0सं0 150/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी-सुरागरसी, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया। अथक प्रयासों के बाद सिडकुल क्षेत्र के रसूलपुर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

जांच में पाया गया कि एक महिला एवं एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था तथा उससे शादी कराने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बालिका की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा कनखल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button