Homeलालकुआं

तीन मौतों के बाद वन विभाग ने जगंल में बढ़ाई गश्त” टांडा रेंज में हाथी का आतंक, वन विभाग ने किया हाई अलर्ट”।

लालकुआँ

रिपोर्टर -मजहिर खान

लालकुआं तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में हाथी के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। तीन लोगों की मौत के बाद आखिरकार वन विभाग हरकत में आया है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर गश्त बढ़ा दी गई है।

बताते चले कि आज वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सांपकठानी, चीढ़ खत्ता,तथा पन्तनगर क्षेत्र की झा कालौनी, इन्द्रा कालौनी, मजिस्द कालौनी,सुभाष नगर और लालकुआं शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने खत्तों में निवास कर रहे ग्रामीणों को हाथियों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

वही वन विभाग ने साफ तौर पर लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं। शाम 6 बजे के बाद जंगल में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखने को कहा गया है। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर मशाल का उपयोग करने, समूह में रहने और घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। जलौनी लकड़ी के लिए भी जंगल में जाने से मना किया गया है।

इधर वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है और पंतनगर क्षेत्र के आसपास अतिरिक्त वन कर्मियों की तैनाती की गई है। रात्रि में भी गश्त तेज कर दी है। उन्होंने लोगों से जंगल में न जाने तथा सर्तक रहने की अपील की है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में हाथी के हमलों में तीन लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें पंतनगर की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर वन विभाग गंभीर बना हुआ,फिलहाल, वन विभाग अलर्ट मोड में है, लेकिन ग्रामीणों में डर का माहौल अब भी बना हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button