
मंगलौर
मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में उम्दा प्रदर्शन लगातार जारी है। शहर से लेकर सुदूर देहात क्षेत्र तक पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के पेंच कसकर जनपद की विभिन्न थाना पुलिस आमजन के लिए शांतिपूर्ण माहौल तैयार कर रही हैं।
अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दिनांक 13.05.2026 की सांय मंगलौर क्षेत्र से संदिग्धों की चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल सवार 01 संदिग्ध नशे के सौदागर को दबोचकर उसके कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसकी बाजार कीमत करीब ₹7800000/- (अठत्तर लाख रुपये) आंकी गई है।
पकड़ में आए आरोपी को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश करने की कार्यवाही के साथ ही अन्य विधिक प्रक्रिया की जा रही है। आपराधिक तत्वों/ नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*पकड़ा गया आरोपी-*
हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर हरिद्वार
बरामद माल
1- अवैध स्मैक- 260 ग्राम (कीमत लगभग 78 लाख रु0)
2- तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटर साईकिल




