
ज्वालापुर हरिद्वार 06/03/2026
दिनांक 06/03/2026 को कोतवाली ज्वालापुर पर मुखवीर ख़ास द्वारा सुचना दी कि मोहल्ला कस्सावान में कुरैशियान मस्जिद के पास अवैध पशु कटान किया जा रहा है।
सुचना से प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर महोदय को अवगत करा कर तत्काल प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय मय चेतक पुलिस कर्म0गण कांस्टेबल गणेश तोमर कांस्टेबल रवि चौहान मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर बताया कुरैशियान मस्जिद के आगे बिलाल के मकान के गेट के सामने से इशारा कर मुखवीर ख़ास द्वारा इशारा कर बताया कि यह वही मकान है जिसमें अवैध पशु कटान किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा एकदम दविश देकर 01व्यक्ति को मौके पर मय अवैध भैंस वंशीय पशु का माश व कटान के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया जिसने अपना नाम बिलाल पुत्र अल्ताफ निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार जिसने बताया सर मेरे पास इसे काटने का कोई लाइसेंस नहीं है प्रथम दृष्टिया भैंस वंशीय पशु के मांस प्रतीत होता है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजयपाल जादौन को मौके पर बुलाकर 02 प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बे में रखकर सील सर्वे मोहर कर नमूना मोहर लिया गया अन्य भैंस वंशीय मांस को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया।

अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है
बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 218/2026 धारा 11(1)(1) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में पंजीकृत किया गया।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
बिलाल पुत्र अल्ताफ निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
1-180 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस
2-काटन के उपकरण



