Homeमुरादाबाद

जिलाध्यक्ष से प्रदेश मंत्री बनी प्रीति आर्य ।

मुरादाबाद

विश्व हिन्दू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ मुरादाबाद की नि वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति आर्य को अब प्रदेश मंत्री बनाया गया है। समझा जाता है कि संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का उन्हें प्रांतीय नेतृत्व ने यह इनाम दिया है।

श्रीमती प्रीति आर्य ने अपने शिविर कार्यालय पर वार्ता करते हुए बताया कि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति ने 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने पर महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी और सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया था। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा श्री भिखारी प्रजापति को पुनः प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाने के उपरांत नई कार्यकारिणी तथा सभी प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति के आशीर्वाद से मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संतोष मिश्रा और प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेखा श्रीवास्तव ने उन्हें प्रदेश मंत्री की जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए वे प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ श्री भिखारी प्रजापति, मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संतोष मिश्रा और प्रांतीय महामंत्री श्रीमती रेखा श्रीवास्तव का हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त करती हैं। श्रीमती प्रीति आर्य ने अपने प्रांतीय नेतृत्व के प्रति पूर्ण आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसको पूरी क्षमता के साथ निर्वाह करेंगी तथा संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के हिंदुत्व के अभियान के परचम को बुलन्द करने हेतु हर संभव प्रयास करेंगी।

श्रीमती प्रीति आर्य ने एक प्रश्न के उत्तर में दो टूक कहा कि प्रदेश मंत्री का दायित्व उन्हें जनपद मुरादाबाद की मातृशक्ति बहनों से अलग नहीं कर रहा है बल्कि नया दायित्व उनके साथ मजबूती से जोड़ रहा है। हमें संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जाना है। मुरादाबाद की हमारी टीम की सभी बहनें बहुत अच्छी हैं। प्रांतीय नेतृत्व जिसे जिलाध्यक्ष का दायित्व देगा, उसके साथ पुरानी टीम के साथ नई टीम जुड़ेगी और टीम के साथ हम संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर समय साथ खड़े रहेंगे। श्रीमती प्रीति आर्य ने कहा कि अब उनका दायित्व और कार्यक्षेत्र बढ़ा है। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करते हुए संगठन की मजबूत और व्यापक बनाने तथा गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के हिन्दुत्व सशक्त अभियान को गति देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

विदित हो कि हिंदुत्व और योगी आदित्यनाथ जी के अभियान के प्रति समर्पित श्रीमती प्रीति आर्य को सबसे पहले विश्व हिन्दू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ मुरादाबाद महानगर की महामंत्री बनाई गई थी। संगठन को नई गति देने में अप्रत्याशित सफलता को देखते हुए प्रांतीय नेतृत्व ने उन्हें प्रोन्नति देकर मातृशक्ति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया। जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए श्रीमती प्रीति आर्य ने संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए पूरी ताकत लगाई। अपनी टीम खड़ी करके अपनी टीम के साथ प्रांतीय नेतृत्व के सभी निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश स्तर के सभी कार्यक्रमों को जनपद में प्रभावी ढंग से आयोजित किया तथा मेन बॉडी के मण्डलीय प्रभारी श्री प्रदीप शर्मा व जनपदीय कमेटी के नेतृत्व में हिंदुत्व के परचम को अपनी टीम के साथ बुलन्द करने का काम किया। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को सफलता के साथ पूर्ण किया। गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के जन्मोत्सव पर हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह के सभी कार्यक्रमों का सफल आयोजन करने, राष्ट्रीय सन्त अवैद्यनाथ जी की पुण्य तिथि, महासंघ के स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रमों के अयोजन में अपनी टीम के साथ सफलता का परचम लहराया। समय समय पर प्रांतीय नेतृत्व ने जो आदेश निर्देश दिए उनका अक्षरशः अनुपालन करने में मातृशक्ति प्रकोष्ठ जनपद मुरादाबाद ने कोर कसर नहीं छोड़ी। समझा जाता है कि संगठन के प्रति उनकी अगाध निष्ठा, गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के हिंदुत्व के प्रति समर्पण, प्रांतीय नेतृत्व के प्रति विश्वास एवम् आस्था और संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की ललक के इनाम के रूप मे प्रांतीय नेतृत्व ने उन्हें जिलाध्यक्ष से प्रदेश मंत्री के पद पर प्रोन्नति दी है।

Related Articles

Back to top button