क्राइमहरिद्वार

गौकशी करते 02 आरोपी कलियर पुलिस ने दबोचे, मौके से 200 किलो ग्राम गौमांस व गौकशी उपकरण बरामद।

पिरान कलियर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में गौकशी/पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02.05.2026 को प्रातः थाना पिरान कलियर पुलिस टीम गश्त के दौरान नहर पटरी, जय माता ब्रिक फील्ड के पास बाजूहेड़ी क्षेत्र में पहुंची।

नहर किनारे खेतों में झाड़ियों के बीच कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। इस दौरान 03 व्यक्ति गौकशी करते पाए गए, जिनमें से 02 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

इस संबंध में थाना पिरान कलियर पर मु0अ0सं0 88/2026, गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

आरोपित

1. तस्लीम पुत्र ताहिर, निवासी माही ग्राम मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार (उम्र 22 वर्ष)

2. मौ0 शादाब पुत्र ताहिर, निवासी माही ग्राम मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार (उम्र 19 वर्ष)

बरामदगी

1. करीब 200 किलोग्राम गौमांस

2. ⁠01 अदद छुरी

3. ⁠01 अदद चापड़

4. ⁠01 अदद स्टील की छोटी रॉड

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button