आस्थाहल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम में किया गया कन्या पूजन।

. हल्द्वानी

रिपोर्टर : मजहिर खान

– हल्द्वानी नगर निगम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर स्वच्छता कर्मियों यानी पर्यावरण मित्रों की कन्याओं के लिए कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 150 कन्याओं को भोजन कराया गया और उनसे नगर, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने इसे आस्था और सेवा का प्रतीक बताया।

– हल्द्वानी नगर निगम परिसर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर विशेष कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण मित्रों यानी स्वच्छता कर्मियों की कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया गया। इस आयोजन में कन्याओं की संख्या 100 से बढ़कर करीब 150 तक पहुंच गई, जो इस पहल के प्रति बढ़ती सहभागिता को दर्शाता है नगर निगम परिसर में विधि-विधान से माता रानी का पूजन और हवन किया गया। इसके बाद कन्याओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर भोजन कराया गया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि यह उनका मेयर बनने के बाद दूसरा अवसर है जब उन्होंने चैत्र नवरात्र में इस प्रकार का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों की कन्याओं को भोजन कराना ही सच्ची सेवा और माता रानी के प्रति आस्था का प्रतीक है। इस मौके पर मौजूद स्वच्छता कर्मियों और कन्याओं की माताएं भी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा इस तरह का आयोजन यह दर्शाता है कि प्रशासन उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानता है। उनके अनुसार यह आयोजन उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। वहीं राहत मसीह ने कहा कि इस तरह का कन्या भोज सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देता है। उन्होंने नगर निगम और महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और सभी वर्गों के बीच सम्मान और अपनापन बढ़ता है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button