
लक्सर हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमित एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 05/06/2026 एवं 06/06/2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियों को अवैध चाकुओं सहित हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लक्सर पुलिस की सतर्कता एवं सक्रिय चेकिंग के चलते दोनों को समय रहते पकड़ लिया गया।
आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है




