Homeलालकुआं

लालकुआँ विधानसभा चुनाव 2027: ‘ये नौ रत्न…’ किसके सिर सजेगा ताज? जनता की रायशुमारी शुरू !!

लालकुआँ

रिपोरट मजहिर खान

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट और राजनीतिक सरगर्मी के बीच लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में संभावित चेहरों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लालकुआँ विधानसभा के ‘नौ रत्नों’ (संभावित दावेदारों) का जिक्र करते हुए जनता से रायशुमारी मांगी गई है कि क्षेत्र का अगला जनसिरमौर कौन होना चाहिए।

​पोस्टर में शामिल प्रमुख चेहरे (नौ रत्न)

​वायरल हो रही इस रायशुमारी सूची में क्षेत्र के निम्नलिखित नौ चर्चित चेहरों को स्थान दिया गया है:

​नवीन दुम्का

​डॉ. मोहन सिंह बिष्ट

​उमेश शर्मा

​शुभम अंडोला

​कमलेश चंदोला

​दीपेन्द्र कोशियारी

​हेमवती नंदन दुर्गापाल

​हरेंद्र सिंह बोरा

​प्रमोद कालोनी

​जनता तय करेगी अगला राजनीतिक समीकरण

​इस जनमत सर्वे के माध्यम से जनता से यह सवाल पूछा गया है कि “आपकी नजर में 2027 में लालकुआँ विधानसभा का अगला जनसिरमौर कौन होना चाहिए? फैसला आपका!”

​सोशल मीडिया पर चल रही इस चर्चा के जरिए यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि स्थानीय मतदाताओं का झुकाव किस नेता की तरफ है। हालांकि, यह पूरी तरह से एक सोशल मीडिया आधारित जनमत रायशुमारी है, जिसका उद्देश्य केवल जनता की राय और रुझान को सामने लाना है। इसका किसी भी राजनीतिक दल के आधिकारिक सर्वे या अंतिम चुनावी परिणाम से कोई सीधा संबंध नहीं है। बहरहाल, इन संभावित चेहरों के सामने आने से लालकुआँ की राजनीति में ठंडक के बीच गर्माहट जरूर आ गई है।

Related Articles

Back to top button