Homeलालकुआं

ग्राम पंचायत दौलिया में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन “400 से अधिक लोगों ने लिया लाभ। 

लालकुआं

रिपोर्टर- मजहिर खान

-लालकुआँ निकटवर्ती दौलिया ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट एवं माधवी फाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष जोशी के संयुक्त तत्वावधान में शहीद जगदीश जोशी सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तराखंड पशुपालन विभाग, प्रमु नेत्रालय सहित विभिन्न विभाग की टीम मौजूद रही। इस दौरान लगभग 4 सौ से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ लिया। शिविर में 140 से अधिक लोगों की आखों की जांच की गई जिसमें 10 लोग का मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयन किया गया।

इसके अलावा पशुपालन विभाग द्वारा 150 से अधिक पशुपालकों ने अपने पशुओं की स्वास्थ्य की जांच कराई। जिसमें विभाग द्वारा पशुओं को विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयाँ शासकीय शुल्क पर उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही कुत्तों एंव बिल्लियों के एंटी-रेबीज टीकाकरण भी किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ जो दोपहर 3 बजे तक चला। आयोजित शिविर में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 40 से अधिक लाभार्थियों की राशनकार्ड संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान किया। साथ ही नए राशन कार्ड हेतु आवेदन, राशनकार्ड का नवीनीकरण, ई-केवाईसी, राशनकार्ड में युनिट जोड़ने एंव हटाने, आधार लिंकग, तथा अन्य तकनीकी त्रुटियों का निराकरण किया। इस दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मोहित काठयात ने मौजूद सभी लाभार्थियों को सरकार की खाद्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं ओर जनहितकारी सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, एंव समाजिक कल्याण से जुड़े ऐसे बहुउद्देशीय शिविर निरंतर आयोजित किए जाएगें।

 

Related Articles

Back to top button